logo

कत्यूरघाटी में पहली बार होगा कत्यूर महोत्सव

खबर शेयर करें -

कत्यूरघाटी में प्रथम बार कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 20 से 22 दिसंबर तक होने वाले तीन दिनी कत्यूर महोत्सव के लिए समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है। समिति की ओर से रविवार को कत्यूर महोत्सव-2023 के पोस्टर का विमोचन बैजनाथ मंदिर में किया गया। महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

कत्यूरघाटी की ऐतिहासिकता पैराणिकता व आध्यात्मिकता को वर्तमान पीढ़ी से नई पीढ़ी को हस्तगत करने हेतु 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, कुमाऊनी कवि सम्मेलन, स्टार नाइट, दीपदान, भजन संध्या, गंगा आरती सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईओ आरके जोशी, हरीश जोशी, नंदन अलमिया, राजेन्द्र नेगी,घनस्याम जोशी, जगदीश आर्य, चन्द्र शेखर बड़सीला, दीवान नेगी, प्रकाश गिरी, अभय नेगी, शंकर नेगी, महेश बिष्ट, चन्दन थायत आदि मैजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp