logo

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राजकीय इंटर कालेज के कार्तिकेय उपाध्याय का हुआ चयन

खबर शेयर करें -

29 वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें कार्तिकेय उपाध्याय का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता लिए हुआ है। राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों ने खुशी जताई है और छात्र से उन्हें बेहतर उम्मीद है।

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने 29 वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन कराया। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राइंका के छात्र कार्तिकेय उपाध्याय ने इस वर्ष के मुख्य विषय सतत जीवन के लिए विज्ञान के उप विषय सतत जीवन के लिए उपयुक्त, सम्यक तकनीकी पर अपना लघु शोध अनुभव पत्र प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तुतीकरण व प्रोजेक्ट फाइल के मूल्यांकन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 15 से 18 फरवरी तक गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद आयोजित कराएगा।

इस प्रतियोगिता का भी आनलाइन आयोजन होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। उनकी उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह चौहान, डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी, समन्वयक प्रमोद कुमार तिवारी, दीप चंद्र जोशी,डॉ. शैलेंद्र धपोला, सपना, हेमलता लोहनी, डॉ. बीडी पांडे,डॉ. राजीव जोशी, डॉ. दया सागर, संदीप जोशी, जीतेंद्र जोशी आदि ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय के सहयोगी बाल वैज्ञानिक आयुष मेर को भी सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp