logo

93 अंक के साथ कपकोट की टीम ने जीती सांसद चैंपियनशिप

खबर शेयर करें -

युवा कल्याण विभाग चमोली द्वारा आयोजित सांसद स्तरीय सांसद चैम्पियनशिप के बालक अंडर 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए रहे। बैडमिंटन एकल वर्ग में भरत दानू ने प्रथम स्थान, युगल वर्ग में प्रियांशु परिहार एवं हर्षित कपकोटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग फुटबाल में फाइनल मुकाबले में विधानसभा बागेश्वर को विधानसभा बद्रीनाथ ने 4-1 से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम कोच गणेश धपोला, राहुल कपकोटी, कमलदीप मटियानी रहे। सांसद चौम्पिंयन शिप ट्रॉफी में जो कि 18 जनवरी से 24 जनवरी तक गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें कबड्डी, खो-खो, ऐथलेटिक्स, मुर्गा झपट, वालीबाल, पिट्ठू, फुटबाल, बैडमिंटन की अंडर 14 एवं 19 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं की गईं। सांसद चौम्पिंयनशिप ट्रॉफी में विकास खंड कपकोट की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सर्वाधिक 93 अंक अर्जित कर सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी एवं दो लाख की धनराशि अपने नाम की। यह जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने दी।

Share on whatsapp