logo

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से कपकोट गौरवान्वित, मनोज सिंह भौर्याल हुए सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पीएम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट में कार्यरत शिक्षक मनोज सिंह भौर्याल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षक मनोज सिंह भौर्याल को यह सम्मान विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और बेहतर परिणामों में उनके योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम रहा कि विद्यालय की मेधावी छात्रा नेहा कोरंगा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। सम्मान की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या गंगा पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक मनोज सिंह भौर्याल का सम्मान पूरे विद्यालय और शिक्षक समुदाय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं विद्यालय की शिक्षिका लीला टम्टा ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि शिक्षक भौर्याल की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि कपकोट को यह सम्मान मिला है।
विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सम्मानित शिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share on whatsapp