logo

कल्पना कपकोटी बालिका और पवन नाथ बालक वर्ग में चैंपियन,तीनों विकासखंडों में कपकोट का रहा दबदबा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान में समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बालिका प्राथमिक वर्ग में कल्पना कपकोटी ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि प्राथमिक बालक वर्ग में पवन नाथ चैंपियन बने। वही सब जूनियर वर्ग की भी चैंपियन नहीं बन पाया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता में तीनों विकासखंडों के बीच कपकोट विकासखंड चैंपियन रहा। कपकोट के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक उपलब्धियां हासिल कीं। इससे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा। जिला खेल समन्वयक महिपाल गढ़िया ने बताया कि दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद जनपद स्तर पर प्रतिभाग करना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने भविष्य में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। इस दौरान प्रताप कबडोला, भारतेंदु पंत, सुनीता पंत, शुभम साह, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp