logo

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गरुड़ तहसील में आयोजित हुआ जनता दरबार, 72 शिकायतें हुई दर्ज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आज गरुड़ तहसील में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहे, वहीं कुछ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। जनता दरबार के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन, हेलो बागेश्वर तथा अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की गई।

जनता दरबार में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का स्थल पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित की गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए, तथा प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध निस्तारण हेतु टाइमलाइन निर्धारित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 59 वाहन चालकों के चालान

प्राप्त शिकायतें मुख्यतः पेयजल, बिजली, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, भूमि विवाद, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य एवं कृषि विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालय, अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की कनेक्टिविटी स्थिति (सड़क, बिजली, पानी आदि) का विवरण निर्धारित प्रारूप में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, बागेश्वर में फायर हाइड्रेंट की जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को मुआवजे में देरी नहीं होनी चाहिए, और अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए जनता की समस्याओं को सुनने एवं समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विभाग को शिकायत पंजी संधारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं हेलो बागेश्वर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नकारात्मक समाचारों का भी संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से तथ्यपरक रिपोर्ट एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, सरयू घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

इस दौरान अनुपस्थित अधिकारी के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, तथा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp