logo

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक जेल हेमंत लोहिया की हत्या।

खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक जेल हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर हत्या कर दी गयी। आतंकी संगठन टीआरएफ ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। जो फरार है सिंह ने बताया कि संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया। लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले जिनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे ने पहले लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की।

आतंकी संगठन टीआरएफ ने डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके स्पेशल स्क्वॉड ने इंटेलिजेंस के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। TRF ने अपने बयान में अपनी घटिया हरकत की शेखी बघारते हुए कहा है कि ये उनकी तरफ से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए गृह मंत्री को इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद छोटा सा तोहफा है। घाटी में हाल ही में सक्रिय हुए इस आतंकी संगठन ने कहा है कि इस हमले को अंजाम देते हुए उन्होंने दिखा दिया है कि जब चाहें, जहां चाहें हमला कर सकते हैं। इस टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन ने दावा किया है कि वे आगे भी ऐसी आतंकी वारदात को करते रहेंगे। ये बयान TRF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राठर की ओर से जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसे तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायक फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और अपराध दल मौके पर हैं। अधिकारी ने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है।

बता दें कि 1992 के आईपीएस ऑफिसर 57 साल के हेमंत कुमार लोहिया इसी साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल बने थे। हेमंत लोहिया पहले जम्मू-कश्मीर कैडर के अधिकारी थे। बाद में इस कैडर का AGMUT में विलय कर दिया गया है। हेमंत लोहिया के परिवार में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं। जबकि उनका बेटा आईटी इंडस्ट्री में हैं। इसी साल दिसंबर में उनकी शादी होने वाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp