logo

निजीकरण के विरोध में जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने किया प्रर्दशन

खबर शेयर करें -

जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने पेयजल सीवरेज कार्य पेयजल के बजाए दूसरी संस्था को दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज मोर्चा ने जल निगम कार्यालय में विरोध में धरना प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का सामाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मोर्चा से जुड़े लोग आज जल निगम कार्यालय में पहुंचे। यहां नारोबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पेयजल एवं सीवरेज के कार्य निर्माण उत्तराखंड पेयजल निगम से न कराकर यूयूएसडीए से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था का वह लगातार विरोध करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने दो घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर कैलाश सिंह राणा, भोजराज पंत, पंकज कुमार, जय शंकर सिंह राणा, कमला देवी, अंजलि, लक्ष्मी कोरंगा, ईश्वर सिंह राणा, बीएस रौतेला आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp