logo

पौड़ी बस हादसे के कई घंटों बाद मां के गोद में लिपटी जिंदा मिली मासूम दिव्यांशी

खबर शेयर करें -

पौड़ी बस दुर्घटना के कईं घंटों बाद एक नन्ही बच्ची अपनी मृत मां से लिपटी जिंदा मिली। वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुल्हे की कार बस के आगे जा रही थी लेकिन सड़क पर अचानक से सांप आ गया जिस वजह से कार ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया और पीछे आ रही बारात की बस ने कार को ओवरटेक कर दिया और बस आगे निकलते ही 500 मीटर आगे खाई में जा गिरी,दुल्हे की रिश्तेदार गुड़िया और उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी भी बस में सवार थे। वहीं दिव्यांशी अपनी मृत मां की गोद में जिंदा मिली है वो मासूम तो बच गई लेकिन उसकी मां ने हमेशा के लिए इस दुनियां को अलविदा कह दिया। 32 लोगों की मौत के बाद सदमे में दुल्हा पूरी रात कार में बैठे रोता बिलखता रहा। दुल्हन जहां मेंहदी रचाई बैठी रह गई तो वहीं दुल्हा शादी से इंकार कर बिन फेरे घर लौटा।

इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हैं। बस दुर्घटना को लेकर दावा किया गया है कि बस में पहले से ही कुछ समस्या थी। दुल्हे की गाड़ी के चालक ने कहा कि लग रहा था कि गाड़ी में कोई परेशानी है। इसलिए हमने उसे अपने पीछे चलने के लिए कहा था। एक जगह पर जब हम रुके तो बस चालक आगे निकल गया, मोड़ पर पहुंचते ही टायर का कमानी पत्ता टूट गया और बस खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp