logo

भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट की बुकिंग के नियमों का किया बदलाव,अब इतने दिन पहले कर सकते है बुकिंग

खबर शेयर करें -

भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो देश के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। अब ट्रेन टिकट बुकिंग की समय सीमा घटाकर 60 दिन कर दी गई है। पहले यात्री 120 दिन पहले ही टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन 1 नवंबर 2024 से यह नियम बदल जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने 17 अक्तूबर 2024 को इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा की है, और इसका सीधा असर रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

*कुछ ट्रेनों को इस बदलाव से बाहर रखा गया है*

यह नया नियम सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगा। कुछ शॉर्ट रूट की ट्रेनों जैसे ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस के लिए यह बदलाव लागू नहीं होगा। यानी इन ट्रेनों के लिए पुराने नियम ही मान्य रहेंगे, जहां 120 दिन पहले तक टिकट बुक किया जा सकता है। इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की एडवांस बुकिंग की सुविधा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि विदेशी पर्यटक पहले की तरह पूरे साल के लिए एडवांस में बुकिंग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp