logo

एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना हुवा शुरू, यूथ कांग्रेस ने दिया समर्थन।

खबर शेयर करें -

एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना आज से शुरू हो गया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी तीन दिन से आंदोलित हैं। अब आपात सेवा में लगे कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ता भी धरने मे बैठ गए और उनका समर्थन करने लगे है।

एनएचएम कर्मी आज भी सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन से कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन उनकी न विभाग सुन रहा है और न सरकार। उन्होंने उपेक्षा पर कड़ी आपत्ति जताई है। अब आपात सेवा में जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। इससे अस्पताल में आने वाले रोगी परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के साथ साथ ब्लाक स्तर पर भी उनका आंदोलन शुरू हो चुका है। वही कवि जोशी ने बताया कि सरकार इनकी मांगो को जल्द से जल्द नही मानती है तो यूथ कांग्रेस जल्द उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। यहां अनीता जोशी, ममता जोशी, दीपा, नीता साह, कमल जोशी, गिरीश चंद्र, महिपाल, मनोज उपाध्याय रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp