logo

गुलदार का बढ़ता खतरा, गांसू गांव में घर के अंदर घुसकर शिकार

खबर शेयर करें -

गांसू गांव में गुलदार का आतंक, घर के किचन से कुत्ता उठा ले गया

कपकोट। संवाददाता
कपकोट वन क्षेत्र के गांसू गांव में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम गुलदार एक घर के भीतर घुसकर रसोईघर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम कुमार के घर यह घटना हुई। शाम के समय कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जब तक परिजन बाहर आते, तब तक गुलदार किचन में घुसकर कुत्ते को उठा ले गया।
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें गुलदार को घर के अंदर प्रवेश करते और कुत्ते को ले जाते देखा जा सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बिष्ट ने वन विभाग से क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि गुलदार को पकड़कर ग्रामीणों को राहत दी जा सके। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से वन्यजीव और मानव के बीच संघर्ष की स्थिति गंभीर होती जा रही

Share on whatsapp