logo

वनभूलपुरा मामले में मामले में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में इस समय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। शहर में पुलिस पर पथराव किया है। साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों ने आग भी लगा दी है। पुलिस-प्रशासन के कुछ अधिकारी भी घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून सीएम आवास पर आपात बैठक बुलाई है। नैनीताल जिलाधिकारी ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आवारा कुत्तों से सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसा गिराए जाने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता परेशान, बिल ठीक नहीं हुए तो होगा आंदोलन : हरीश ऐठानी

बैठक में शासन और पुलिस के आलाधिकारियों को बुलाया गया है। डीजीपी अभिनव कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए सीएम आवास पहुंचे। वहीं कुमाऊं मंडल के तमाम अधिकारियों को वर्चुअल बैठक में शामिल होगे। सीएम की तरफ से बैठक में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारों से गूंजा फुलवाड़ी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
Ad
Share on whatsapp