logo

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में बागेश्वर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर, टॉप–टू की रैंकिंग बरकरार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में बागेश्वर जिले ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी टॉप–टू रैंकिंग बरकरार रखी है। नियोजन विभाग द्वारा अप्रैल से अक्टूबर की अवधि की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें बागेश्वर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट के अनुसार बागेश्वर ने प्रदर्शन के मामले में देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे बड़े और संसाधन संपन्न जिलों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इसे जिले में विकास योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का प्रदर्शन

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय के चलते जिले की रैंकिंग में यह निरंतरता बनी हुई है।

Share on whatsapp