logo

गौरीकुंड हादसे में रेस्क्यू टीम को आज दो शव और मिले,अब तक 7 लोगो के ही मिले है शव, 16 लोगो का अभी तक नही चला पता

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नवें दिन भी लगातार घटना स्थल पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह दो और लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक युवती व एक महिला का शव बरामद किया गया है। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। शेष 16 लापता व्यक्तियों का रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य जारी है। रेस्क्यू एवं खोजबीन टीम में डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें शामिल हैं।
बता दें कि हादसे में 23 लोग लापता हुए थे, जिनमें अभी तक 7 लोगों का ही पता चल पाया है। बाकी 16 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp