logo

अग्निवीर भर्ती परीक्षा मे पहले देनी होगी प्रवेश परीक्षा।

खबर शेयर करें -

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए गए हैं. सेना के अधिकारी के मुताबिक पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल 2023 में लगभग 200 स्थानों पर निर्धारित है. इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन फरवरी के मध्य से एक महीने की अवधि के लिए खुले रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में तंबाकूयुक्त गुटखा-पान मसालों की बिक्री रोकने को चला अभियान, मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण

उनके मुताबिक बदली हुई कार्यप्रणाली चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करेगी. इसकी देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय और संचालन में आसान बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव, 108 बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

सूत्र ने बताया कि भर्ती के लिए पहली ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल में देश भर के लगभग 200 स्थानों पर आयोजित की जा सकती है और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. सूत्र ने कहा कि इस बदलाव से भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भारी भीड़ में कमी आएगी और भर्ती का प्रबंधन तथा संचालन आसान हो सकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  सुदूरवर्ती गांव जांठा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक

उन्होंने कहा, ‘अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण से गुजरना पड़ता था, उसके बाद मेडिकल जांच और सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था. लेकिन, अब ऑनलाइन परीक्षा पहला चरण है.’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp