logo

नैनीताल में ओवरटेक के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी यात्रियों से भरी बस,मची-चीख पुकार,बाल बाल बचे यात्री

खबर शेयर करें -

कालाढ़ूंगी में रविवार शाम आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। यात्रीयों ने आरोप लगाया बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था।
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान, परिचालक हसमुददीन से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp