logo

देवप्रयाग में मासूम नदी की तेज बहाव में बही,सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें -

बरसात के मौसम में उत्तराखंड में नदियों के उफान में बह कर इस साल कई लोग जान गवा चुके हैं देवप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगर स्थित भागीरथी घाट में भी एक और ऐसे ही दुखद हादसा हो गया।जहां 13 साल की मासूम बालिका नदी की तेज धारा में बह गई। पुलिस बालिका की तलाश में भागीरथी नदी में सर्च अभियान चला रही है। ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि भागीरथी पुल के नीचे किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थी। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर आई जिसमें बड़ी लड़कियां तो किसी तरह निकल गई, मगर 13 साल की अर्चना पुत्री मदनलाल नदी के तेज बहाव में बह गई। जूनियर हाई स्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के पिता चंडीगढ़ में कार्यरत मदनलाल घर पहुंच गए इस बीच पुलिस भागीरथी में सर्च अभियान चला रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp