logo

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओ को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

खबर शेयर करें -

भाजपा जिला कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 2024 के चुनावी मिशन को फतह करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गई है। जिला प्रभारी मंत्री व प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कई उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

टीटबाजार के एक सभागार पर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2024 में जुट जाने को कहा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए भाजपा का कार्यकर्ता गर्व महसूस करता है। कपकोट के युवा विधायक सुरेश गढ़िया ने अमृतकाल बजट 2023 को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट और संचालन महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, गोविंद दानू, जिपंस जनार्दन लोहुमी, मंगल राणा, हरीश रावत, रमेश जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, ठाकुर मेहरा, महेश बिष्ट ठाकुर,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक घस्याल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहीउद्दीन अहमद तिवाड़ी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp