logo

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ की व्यवस्थाओं में हो रहा है सुधार

खबर शेयर करें -

रिपोर्ट : दिनेश नेगी (गरुड़)

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ प्रभारी बने डॉ विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी बनने के बाद हॉस्पिटल की व्यवस्थाओ में हुआ सुधार। डॉ विजय कुमार गुप्ता द्वारा बताया की गरीब जनता के इलाज हेतु हॉस्पिटल में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से लोगों का इलाज किया जा रहा है। हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड हेतु नई एडवांस अल्ट्रासाउंड मशीन , इमरजेंसी कोर्डियर मॉनिटर , हाईफ्लोऑक्सिजन मशीन, नई एक्सरे मशीन की आपूर्ति, फिजियोथरेपी , पानी की उचित व्यवस्था, साफ सफाई की बयस्था, जन औषधि केन्द्र 24 घंटे खोलने की व्यवस्था, मरीजों को सभी दवाई हॉस्पिटल से उपलब्ध कराने के साथ ओ टी, मोर्चरी के व्यवस्था के लिए विभाग को लिखा है साथ ही हर बृहस्पतिवार को जनसंख्या पखवाड़ा के तहत नसबंदी विचार गोष्ठी आयोजित किया गया है साथ ही 13 लाभार्थियों की फैमिली प्लानिग की गई। आने वाले समय में जल्द हॉस्पिटल हर सुविधा से लेस होगा। जिससे क्षेत्र की जनता को इसका पूरा लाभ मिल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp