logo

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी में सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज चौरासी में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने शुभारंभ किया। कहा कि विद्या भारती के विद्यालय अनुशासन के साथ ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बना रहे हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा टापरों को पुरस्कृत किया।

विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश सिंह असवाल ने कहा कि बोर्ड परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। मैरिट सूची में गीतिका पंत ने 10 वां स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर इंद्र सिंह फर्स्वाण, लीलाधर उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, धन सिंह कनवाल, तारा सिंह रावत, दीपक जोशी, किशन, सतीश, नीरज, पंकज, कविता, नंदी रावत, दीप कांडपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp