logo

यहां रेडक्रॉस सोसायटी ने अनूठे अंदाज में मनाई होली

खबर शेयर करें -

रेडक्रॉस सोसायटी ने अनूठे अंदाज में मनाई होली। स्वयंसेवियों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और आवासीय पद्धति विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच होली मनाई। ‌बुजुुर्गों और बच्चों के सा‌थ मिलकर होली गीत गाए और उन्हें मिष्ठान, ग‌ुझिया व उपहार प्रदान किए।

रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में होल्यार नीलेश्वर ‌स्थित वृद्धाश्रम और आवासीय विद्यालय गए। प्रमोद जोशी एंड पार्टी ने होली गीतों की महफिल सजाई। वहां रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साह के साथ होली गायन में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने पौधरोपण किया। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने कहा कि ‌जरुरतमंदों के साथ होली मनाने से उत्साह दोगुना हो जाता है। इस मौके पर वॉइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपक पाठक, राजीव निगम, उमेश चंद्र जोशी, मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, जगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, लता प्रसाद, ओजस्विनी पांडेय,आर पी कांडपाल, कृष्णा फर्शवाण,राजीव निगम, किशन मालडा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp