logo

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेजो के 171 असिस्टेंट प्रोफेसरो को सौंपे नियुक्ति पत्र।

खबर शेयर करें -

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हल्द्वानी में प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेज में नव चयनित 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की चली आ रही कमियां दूर होंगी। वही मंत्री धन सिंह रावत ने नवनिर्मित 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लैब का शिलान्यास भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा रहा है। प्रदेश भर में मेडिकल कॉलेजों 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 2025 तक मेडिकल कॉलेजों में 90% फैकल्टी उपलब्ध कराई जाएगी। और जल्द ही 3000 नर्सिंग स्टाफ की भी भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने कहा अस्पतालों के महत्वपूर्ण पद जैसे लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्निशियन, x-ray टेक्निशियन के 350 पदों पर जल्द भर्ती होगी।

25 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बना ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को मंत्री धन सिंह रावत ने हल्द्वानी की राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp