logo

जीएसटी अधीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सीबीआई ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जीएसटी के टैक्स सुपरिटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्पेंड जीएसटी नम्बर से जुड़े मामले के निस्तारण के एवज में 10 हजार रिश्वत ले रहा था। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम से फर्म का संचालन करती हैं। फर्म प्लास्टिक के सामान के कारोबार से संबंधित है। बताया गया कि कुछ कारणों के चलते फर्म का जीएसटी नंबर निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश कुमार अग्रवाल से मिले थे। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि अधीक्षक ने समस्या के समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा। जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई की एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अधीक्षक से संबंधित स्थलों, संपत्ति आदि की भी जांच की जा रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। सीबीआइ टीम आरोपी के दफ्तर और घर पर छापेमारी की कार्रवाई में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp