logo

राष्ट्रीय द्वितीय फेडरेशन कप में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जयपुर राजस्थान में 18 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय द्वितीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में बागेश्वर के हितांश उपाध्याय, मनस्वी वर्मा और प्रियांशी पुरोहित ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं आदित्य खर्कवाल और प्रांजल बिष्ट ने रजत पदक, जबकि अनमोल आगरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, उपाध्यक्ष गणेश धपोला,सचिव किशोर कुमार, सह सचिव जगदीश उपाध्याय सहित पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बाजीरौट में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 लोगों की हुई जांच

खिलाड़ियों की इस सफलता पर विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला तथा युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जनपद में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कपकोट महाविद्यालय के गेट पर पुतला दहन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp