logo

दिव्यांग प्रतिभाओं का सम्मान, विकास भवन में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सचिव समाज कल्याण उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के निर्देशों के क्रम में चयनित दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को जनपद स्तर पर सम्मानित किए जाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभाओं और उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना

समारोह में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार के लिए चयनित दिव्यांग आशा कार्मिक हंसी देवी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में गुड़िया दोसाद (प्रधान, छानीसेरा), लक्ष्मी दत्त पांडे (पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष, गरुड़), मंजू देवी (क्षेत्र पंचायत सदस्य, सिमगढ़ी), अंशुमन सिंह लटवाल (कला के क्षेत्र में), नन्दन सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), हरीश चन्द्र सिंह रावत (व्यवसायी), मोहनी कोरंगा एवं नेहा पांडे शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजन सीमित संसाधनों के बावजूद समाज में बेहतर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं और सरकार द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार के सम्मान समारोह दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाली की ओर बढ़े कदम, मनकोट क्षेत्र में जनभागीदारी से सजेगा बंजर पहाड़

समारोह में डॉ. कल्पना पांडे, सरिता चौबे, विधायक पार्वती दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत विशाखा खेतवाल, दीपक खेतवाल, इन्द्र सिंह फर्खाण (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp