logo

राजकीय इंटर कॉलेज, कपकोट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का भव्य आयोजन

Oplus_131072
खबर शेयर करें -

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी – 2025

स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, कपकोट
दिनांक: 29 सितम्बर 2025

आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, कपकोट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य शीर्षक “क्वांटम युग का आरम्भ – सम्भावनाएँ और चुनौतियाँ” रहा। प्रतियोगिता का आयोजन SCERT के निर्देशन में किया गया, जिसमें कक्षा 8 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

इस अवसर पर श्री किशोर कुमार पन्त नोडल अधिकारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बंशी लाल जी ने की। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत रोचक व प्रभावशाली ढंग से श्रीमती विनीता असवाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रभावित परिवार की मदद को आगे आया रेडक्रॉस, राहत सामग्री वितरित

प्रतिभागियों ने बताया कि क्वांटम तकनीक भविष्य में चिकित्सा, संचार, मौसम पूर्वानुमान और डेटा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। कुछ विद्यार्थियों ने इसके साथ जुड़ी चुनौतियों जैसे उच्च लागत, जटिल प्रयोग और विशेषज्ञों की कमी पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डाक्टर ममता पुरोहित, श्रीमती लक्ष्मी अण्डोला एवं श्री कन्हैया वर्मा ने निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

चयनित प्रतिभागी:

प्रथम स्थान: साहिल (रा.उ.मा.वि. उत्तरौड़ा)

द्वितीय स्थान: कु. मेघा जोशी (मा.उ.मा. हाईस्कूल कपकोट)

तृतीय स्थान: कृष्णा बाफिला (इंटर कॉलेज असौं)

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें विज्ञान की नई दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp