logo

बागेश्वर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बाबा बागनाथ बागेश्वर में धार्मिक आस्था और उत्साह के माहौल में शहर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बन गया।
कलश यात्रा सरयू बगड़ से प्रारंभ होकर चौक बाजार, एसबीआई तिराहा, सरयू पुल, दुग बाजार और नुमाइश खेत मैदान से होते हुए बागनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ीं, वहीं स्थानीय लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत करते नजर आए। बागनाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर विधि-विधान के साथ श्री शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ किया गया। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पुष्कर गिरी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं कथा वाचक पंडित गणेश जोशी ने बताया कि श्री शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा, भक्ति और जीवन के आदर्शों का विस्तृत वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और मोक्ष के मार्ग की प्रेरणा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और कथा का लाभ उठाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा खेल महोत्सव और संवाद कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, हर बूथ पर तैयार होंगे 20 युवा कार्यकर्ता
Ad
Share on whatsapp