logo

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘होटल रॉयल आर्क’ का कल होगा भव्य उद्घाटन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद बागेश्वर के आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कांडा रोड, भागीरथी स्थित आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘होटल रॉयल अर्क’ (Hotel Royal Ark) का औपचारिक शुभारंभ आगामी 26 मार्च (गुरुवार) को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा।

होटल प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक रिबन कटिंग समारोह होगा, जिसके बाद आमंत्रित अतिथियों को होटल की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराने हेतु प्रॉपर्टी टूर कराया जाएगा। होटल की वास्तुकला में आधुनिकता और पहाड़ी संस्कृति का संतुलित समावेश किया गया है। आंतरिक साज-सज्जा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार की गई है, जो आगंतुकों को एक राजसी और आरामदायक अनुभव प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
स्थानीय जानकारों का मानना है कि इस स्तर के होटल के संचालन से मंडलसेरा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह होटल विशेष रूप से वीआईपी पर्यटकों, कॉर्पोरेट मीटिंग्स और आयोजनों के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरेगा, जिससे जिले की पहचान भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

मुख्य आकर्षण
🔹 प्रॉपर्टी टूर – होटल की लग्जरी सुविधाओं और सुइट्स का अवलोकन
🔹 हाई टी रिसेप्शन – अतिथियों के स्वागत में विशेष जलपान
🔹 आधुनिक सुविधाएं – अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं और आराम
📍 स्थान: कांडा रोड, भागीरथी, मंडलसेरा, बागेश्वर

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

होटल प्रबंधन ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और आमंत्रित अतिथियों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp