logo

सरयू गोमती घाट पर हुआ भव्य गंगा आरती का आयोजन, नदियों को स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -

नामामि गंगे के तहत देर सांय सरयू-गोमती घाट पर गंगा आरती, दीपोत्सव, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गंगा शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। नदियों को स्वच्छ व सदानीर रखने हेतु जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने की शपथ दिलार्इ। इस दौरान विभिन्न स्वंय सहायता समूह द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में नमामि गंगे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में आयोजित सीनियर वर्ग निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे रोहित खेतवाल, बबीता मेहता व करन जोशी व जूनियर वर्ग में सोनाक्षी पांडे, गौरव जोशी व तनूजा नेगी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने नदियों को स्वच्छ रखने के लिए पूरे भारत में 2014 से स्वच्छता अभियान चलाया है। जनपद की सरयू, गोमती सहित अन्य नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए हमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कहा कि संकल्प लेना होगा कि नदियों में कूडा, कचरा व अन्य किसी भी प्रकार की गंदगी को नही डालेंगे। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने इस जनजागरूता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पतित पावनी मॉ गंगा, यमुना के साथ ही अन्य सहायक नदियों को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे, खुले में शौच मुक्त व स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाए गए है, जो आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से नदियां व जल स्रोत स्वच्छ हो रहे है। हम सभी को भी नदियों को स्वच्छ रखने में भागीदार बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि मानव संभ्यता का विकास ही नदियों के किनारे ही हुआ है। नदियों को स्वच्छ रखना सभी का कर्तव्य है। हमारे पूर्वजों ने नदियों को जीवनदायिनी का नाम दिया है। आज विकास की होड में जीवनदायिनी नदियां प्रदूषित हो रही है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि नदियां में कतर्इ कूडा कचरा नहीं डालेंगे। तथा पर्यावरण, जल संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जनता को नदियों को स्वच्छ व निर्मल रखने की शपथ भी दिलार्इ। कार्यक्रम में राजीव नवोदय विद्यालय बहुली, जीआइसी, जीजीआइसी, कंट्रीवाइट विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व र्इशा धामी द्वारा सुंदर भजन गायन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार, आरओ श्याम सिंह करायत, र्इओ हयात परिहार, जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फस्र्वाण, प्रधानाचार्य दीप जोशी, सभासद प्रेम सिंह हरडिया, संजय शाह जगाती, हरीश सोनी, किशन सिंह मलडा सहित अनेक गणमान्य व जनता मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp