logo

26 स्वर्ण अल्मोड़ा, 18 स्वर्ण बागेश्वर और 11 स्वर्ण देहरादून राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मेडल वितरण के साथ भव्य समापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज मेडल वितरण समारोह के साथ सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 110 मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और जुझारूपन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मेडल तालिका में अल्मोड़ा ने सर्वाधिक 26 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बागेश्वर ने 18 स्वर्ण पदक के साथ दूसरा और देहरादून ने 11 स्वर्ण पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विवेक तिवारी एवं हेमा बुदियाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
जूनियर, सब-जूनियर, कैडेट, सीनियर और किड्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में आस्था, यशिका, शिया, प्रशस्ति टम्टा, अर्चना और तनीषा ने स्वर्ण पदक जीते। सब-जूनियर बॉयज में लक्ष्य बिष्ट, कविश कोहली, कार्तिक, ललित गड़िया, शौर्य मनराल, निश्चल वर्मा, प्रतीक बिष्ट, वेदांश, दिव्यांशु और प्रणनील ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में अंशिका बिष्ट, माही, भाविका, साक्षी, गार्गी मेहता, सावनी और संध्या टम्टा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
किड्स वर्ग में आरव, हितांश उपाध्याय, रूपाक्षी बिष्ट, मनस्वी, जीविका और भावना पांडे ने स्वर्ण पदक जीतकर दर्शकों का दिल जीता। जूनियर बॉयज वर्ग में दीक्षांत, श्रेया रावत, तनुज बिष्ट, प्रथमेश, दिनेश कुमार, प्रियांशु कार्की सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर बॉयज वर्ग में अनुज तिवारी, नीरज, अनहनथम, मुकेश शर्मा, वैष्णव, रुद्रांश, भूपेश रावत और नरेश सिंह विजेता रहे।
कैडेट बॉयज में अर्थजई, कार्तिक, शौर्य, राहुल और प्रांजल ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि कैडेट गर्ल्स में कनक नेगी, चित्रांशी, रिधिमा, सोनाक्षी और प्रिशा ने बाज़ी मारी। सीनियर गर्ल्स वर्ग में मानवी रावत, स्वाती, काजल, मानसी बिष्ट, पायल, प्रियांशी और अमीषा ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता को यादगार बनाया।
आयोजन की सराहना
जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में ताइक्वांडो को नई दिशा और पहचान मिल रही है।

Share on whatsapp