logo

खेती के बीच ईंधन संकट, पेट्रोल की कमी से जूझ रहे किसान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले में खेती के सबसे अहम समय पर किसानों को पेट्रोल की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आधुनिक कृषि पूरी तरह ट्रैक्टर और अन्य मशीनों पर निर्भर हो चुकी है, लेकिन ईंधन की अनुपलब्धता ने किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। किसानों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर उन्हें ईंधन नहीं मिल रहा। इसके चलते उन्हें बार-बार पंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस वजह से खेतों की जुताई, बुवाई और अन्य जरूरी कृषि कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे फसल उत्पादन पर भी संकट मंडराने लगा है। जोल गांव के किसान दीप पांडे ने बताया कि मैं कई बार पेट्रोल पंप पर गया, लेकिन हर बार पेट्रोल नहीं मिला। खेती का समय निकलता जा रहा है और हम असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों ने सामूहिक रूप से कृषि विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया जाए कि किसानों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने प्रशासन से इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि खेती का कार्य बाधित न हो और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। वही मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि जिन किसानों को पेट्रोल या डीजल की समस्या हो रही है, वे पूर्ति विभाग में आवेदन देकर कृषि कार्य के लिए ईंधन क्रय करने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई समस्या आती है, तो जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय कर इसका समाधान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से गौलापार शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश
Ad
Share on whatsapp