logo

डायट में अबेकस प्रशिक्षण का चौथा दिन, ‘फैमिली फ्रेंड’ सूत्रों पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में चल रहे पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन शिक्षकों को उन्नत गणना तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। दिन का मुख्य फोकस ‘फैमिली फ्रेंड’ कॉन्सेप्ट पर रहा, जिसके माध्यम से जटिल गणनाओं को तेजी से हल करने के तरीके सिखाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व में सीखे गए सूत्रों के पुनरावलोकन से हुई। इसके बाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बी. डी. पाण्डे ने ‘फैमिली फ्रेंड ऐड’ की विस्तृत जानकारी दी और शिक्षकों से अभ्यास कराया। वहीं, मास्टर ट्रेनर प्रकाश जोशी और केदार मेहता ने ‘फैमिली फ्रेंड लेस’ के प्रयोग को मास्टर अबेकस के जरिए समझाया। मध्यांतर के बाद प्रशिक्षणार्थियों ने मंच पर आकर अब तक सीखे गए फॉर्मूलों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मास्टर अबेकस पर अपनी गणना क्षमता का प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास दिखाया। इस अभ्यास से यह स्पष्ट हुआ कि वे इन तकनीकों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकेंगे।
इस अवसर पर प्रभारी डायट प्राचार्य डॉ. के. एस. रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. के. पी. चंदोला, डॉ. दयासागर सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp