logo

आंगनवाड़ी कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, 22वें दिन भी जारी आंदोलन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : कपकोट में आंगनवाड़ी कर्मचारियों का वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन आज 22वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन पूरी तरह जायज है और सरकार को उनकी मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की रीढ़ हैं, जो बेहद कम मानदेय में दिन-रात मेहनत कर सेवाएं दे रही हैं। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार से वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे और कार्यकर्ताओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp