logo

गणतंत्र दिवस पर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी कार्यालय, बागेश्वर में आयोजित हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, बागेश्वर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, बागेश्वर डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विभाग में कार्यरत चिकित्साधिकारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, पंचकर्म सहायक, योग अनुदेशक (महिला एवं पुरुष), कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारी तथा वार्ड बॉय के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों में से उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित 10 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग में कार्यरत कुल 21 योग अनुदेशकों को ट्रैक सूट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, बागेश्वर द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. एजल पटेल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया
Ad
Share on whatsapp