logo

सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

थराली में बूंगा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार एक 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या UK 11 TA 1719 बूंगा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर खेत में जा पहुंचा। हादसे में 5 वर्षीय आयुष पुत्र हरीश राम निवासी कुलसारी की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक 19 वर्षीय युवती चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। जबकि मासूम का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि हादसे की सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी थी। वहीं तहसीलदार प्रदीप नेगी ने हादसे की जांच करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp