logo

पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कोचिंग सेंटरों का फायर रिस्क निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
स्टेशन इंचार्ज एलएफएम त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर यूनिट ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों के प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के सुझाव दिए गए। साथ ही आग की घटनाओं की रोकथाम और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
फायर विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने की अपील की।

Share on whatsapp