logo

कनस्यारी गांव में गौशाला में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : गरुड तहसील के कनस्यारी गांव में एक गौशाला में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के धनुषपुल के पास चेकिंग में पकड़ा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली दवाएं बरामद

कनस्यारी गांव में खड़क सिंह पुत्र दरवान सिंह की गौशाला में आग लग गई। आग लगने का कारण जानवरों के लिए धुआँ लगाना बताया जा रहा है। हवा से आग गौशाला में रखे घास के ढेर में लग गई। सूचना मिलते ही बैजनाथ से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घास के ढेरों को गौशाला से बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया। मवेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रभावित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Share on whatsapp