logo

नदीगांव पैदल मार्ग पर मिला भ्रूण, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले में मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। आज बागेश्वर नगर क्षेत्र में एक नवजात का भ्रूण मिला है। जिसे कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय लोगो के शोर करने पर कुत्ते उसे बीच रास्ते में छोड़ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को जानकारी दी गई। और पुलिस जांच में जुट गई है।

बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव पैदल रास्ते पर एक नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच प्रारंभ कर दी है। आज शाम 4 बजे गोमती नदी के किनारे वाले रास्ते पर एक नवजात के भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया। कुत्तों को वहां से भगाया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार नवजात के पीछे का हिस्सा कुत्ते खा गए थे। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि करीब पांच महीने भ्रूण को कब्जे में लिया गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच प्रारंभ कर दी है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp