logo

देहरादून में भीषण सड़क हादसे में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया।

रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा।

मौके पर सब इंस्पेक्टर की मौत।

सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे दोनो पुलिस कर्मी।

घायल महिला को किया गया अस्पताल में रेफर।

स्कूटी पर सवार थे दोनो पुलिस कर्मी।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने दी तहरीर,16 लोगों पर कार्रवाई की मांग

तमाम पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।

थाना बडकोट पर तैनात अ0उ0नि0 श्रीमती कान्ता थापा का आज 20 जुलाई 2024 को कांवड ड्यूटी हेतु जनपद हरिद्वार जाते समय देहरादून में सड़क हादसे में असमायिक निधन हो गया है। अ0उ0नि0 कान्ता थापा मूल रुप से मल्लीताल, नैनीताल निवासी हैं। वह वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुयी थी, वर्ष 2021 में वह हे0कानि0 तथा 2023 में अ0उ0नि0 के पद पर प्रोन्नत हुयी। वह बहुत ही लग्नशील एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ सौम्य स्वभाव व ईमानदार छवि की महिला पुलिस अधिकारी थी। उनका निधन उत्तरकाशी पुलिस के लिए अपूर्णीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को जनप्रतिनिधियों का समर्थन, आंदोलन को मिला व्यापक जनसमर्थन

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी एवं उत्तरकाशी पुलिस परिवार अ0उ0नि0 स्व0 कान्ता थापा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad
Share on whatsapp