logo

“पिता लौट आएं, वरना हम नहीं बचेंगे”: लापता वन दरोगा की बेटी की गुहार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: वन दरोगा कैलाश पांडेय का 16 दिन बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस कारण परिजन परेशान हैं। परिजनों ने वन विभाग पर ढूंढखोज में लापरवाही का आरोप लगया है। वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर खोजबीन करने की मांग की है। 22 जुलाई को उनके कार्यालय में परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: गौला फ्लाईओवर पर कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

ज्ञापन में वन दरोगा की बेटी विद्या पांडेय ने कहा कि उनके पिता को लापता हुए आज 16 दिन हो गए हैं। उन्होंने अपने स्तर से ढूंढखोज कर ली है, लेकिन आज तक उनका पता नहीं चल पाया है। अब परिजनों का धैर्य जवाब दे गया है। वह घर से अपने कार्यालय के लिए निकले थे। उनका अधिकांश समय कार्यालय में ही व्यतीत होता था। उन्होंने तीन दिन के भीतर यदि उनका कोई सुराग नहीं मिला तो वह वनाधिकारी कार्यालय में 22 जुलाई को पूरा परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंग। इधर डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि उन्होंने वन दरोगा के कार्यालय नहीं पहुंचने की सूचना पुलिस को दे दी है। विभाग ने किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती है। परिजनों को इस बात को समझना होगा।

Share on whatsapp