logo

बागेश्वर पुलिस द्वारा मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

खबर शेयर करें -

अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाइन बागेश्वर में महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया एवं सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सलामी दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को अहिंसा एवं शांति प्रतिज्ञा व मतदाता शपथ दिलाते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।

वही शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा पुलिस कार्यालय बागेश्वर में एवं समस्त थाना प्रभारियों व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना व फायर स्टेशन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सलामी दी गई एवं महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया गया तथा अपने अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारी गणों को अहिंसा एवं शान्ति की प्रतिज्ञा व शपथ दिलाते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कार्यालय परिसर की साफ सफाई की गई!

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कपकोट अशोक कुमार सिंह , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बागेश्वर, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक यातायात बागेश्वर, एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp