logo

सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ में विधानसभा बागेश्वर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
युवा कल्याण विभाग चमोली द्वारा आयोजित सांसद स्तरीय सांसद चैम्पियनशिप खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित बालक एवं बालिका अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में विधानसभा बागेश्वर के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में कृष्णा कोमल्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि युगल वर्ग में कार्तिकेय रावल एवं प्रांजल पाण्डे की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल में ऊषा ने प्रथम स्थान, वहीं युगल वर्ग में हिमानी तनूजा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विधानसभा बागेश्वर को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में विधानसभा बागेश्वर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे टीम कोच गणेश धपोला, राहुल कपकोटी, कमलदीप मटियानी एवं मनोज तड़ागी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर श्री अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि जिले के युवा खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर प्रदेश एवं सांसद स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवाड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवीन्द्र कोहली सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

Share on whatsapp