logo

पुंगरघाटी की महिलाओं की मिसाल: देवरानी-जेठानी महिला समूह ने तीन बेटियों की शिक्षा के लिए दी 27 हजार की सहायता

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुंगरघाटी के ग्राम सभा पलायान में देवरानी-जेठानी महिला समूह बालिका शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के संदेश को मजबूती देते हुए समूह ने इस बार क्षेत्र की तीन गरीब बेटियों सुजल कालाकोटी, पूजा कालाकोटी और ज्योति कालाकोटी को कुल 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। एक बेटी को नौ हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ ही समूह ने पहले भी सामाजिक सरोकारों में अपना योगदान दिया है। इससे पूर्व समूह ने एक अनाथ बेटी मनीषा की पढ़ाई के लिए 15 हजार रुपये की मदद की थी। वहीं कोरोना काल में ढांगा निवासी रमेश राम को मकान निर्माण हेतु 22 हजार रुपये की सहायता दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

समूह की सक्रिय सदस्य दीपा, तनुजा, उमा और हिमानी इस अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। समूह की संरक्षक प्रतिभा कालाकोटी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को संगठित करना और समाज में शिक्षा व सहयोग का माहौल बनाना है। यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

रिपोर्ट : हरीश कालाकोटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp