logo

कौसानी में पर्यावरण प्रेमी डेविड होपकिंस का निधन, 50 वर्षों से कर रहे थे समाज सेवा

खबर शेयर करें -

कौसानी। इंग्लैंड निवासी पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी डेविड होपकिंस का सोमवार तड़के कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले लगभग 50 वर्षों से लक्ष्मी आश्रम में रहकर समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में समर्पित थे।
डेविड होपकिंस गांधीवादी विचारधारा से गहराई से प्रभावित थे और हमेशा खादी के वस्त्र धारण करते थे। उन्होंने अपना जीवन सादगी और सेवा के सिद्धांतों के साथ बिताया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने विशेष रूप से नदियों को बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए चलाए गए अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।
सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने वर्षों तक ग्रामीणों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले लोग इसे समाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति मान रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि डेविड होपकिंस का जीवन सेवा, सादगी और प्रकृति प्रेम का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp