logo

तुर्की में एक बार फिर से भूकंप के झटके, 29 इमारतें जमींदोज

खबर शेयर करें -

तुर्की और सीरिया में 50,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले बड़े भूकंप के तीन सप्ताह बाद 5.6 की तीव्रता और 6.15 किमी की गहराई के साथ नया आफ्टरशॉक आया।

तुर्की के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आए इस इस 5.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके से 29 इमारतें जमींदोज हो गईं।

जानकारी के अनुसार इस तेज झटके के भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 69 घायल हो गए।

देश की आपदा प्रबंधन टीम ने बताया कि मलबे में फंसे कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के प्रमुख यूनुस सेजर ने बताया कि पांच इमारतों में खोज और बचाव दल तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp