logo

बागेश्वर में दो दिन से लगातार भूकंप के झटके

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले में आज एक बार फिर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। यह झटका आज शाम 6 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड पर दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र 30.060 उत्तरी अक्षांश और 80.023 पूर्वी देशांतर पर रहा, जबकि इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर बताई जा रही है।
स्थानीय स्तर पर यह झटका हल्का रहा, जिससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, लगातार हो रही इस तरह की भूकंपीय गतिविधियों से लोगों में हल्की चिंता जरूर देखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, यानी कल भी बागेश्वर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार दूसरे दिन आए इन झटकों ने यह संकेत जरूर दिया है कि क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, हालांकि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं बताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Ad
Share on whatsapp