logo

भारी बारिश के चलते 12 जुलाई को नैनीताल जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 11 जुलाई, 2024 को सायं 06:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 12.07.2024 को जनपद नैनीताल में कही कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेंज एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 12.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 12.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp