logo

औषधि निरीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना का किया निरीक्षण,एक कफ़ सिरप का लिया सैंपल

खबर शेयर करें -

आयुक्त एवं अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में कफ सिरप प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद बागेश्वर में औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया गया के स्टोर में केवल 01 कफ सिरप का स्टॉक उपलब्ध था जिसकी विधिवत सैंपलिंग की गई एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेजा गया तथा औषधि निरीक्षक ने केंद्रीय औषधि भंडार डिपो के समस्त कार्यकर्ताओं को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के बारे में बताया। साथ ही औषधि भंडार में उपलब्ध औषधियों के क्रय बिलों का भी निरीक्षण किया एवं औषधियों को उपलब्ध करने वाले होलसेलर एवं औषधीया बनाने बाली औषधि निर्माण इकाइयों से संबंधित दस्तावेजों का भी गहन सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

औषधि निरीक्षक ने औषधि भंडार केंद्र के कर्मचारियों को औषधियों के उचित रखरखाब एवं भंडार केंद्र की नियमित साफ सफाई हेतु निर्देश दिए । औषधि निरीक्षक बागेश्वर ने केंद्रीय औषधि भंडार से मिलने वाली दवाओं का जनस्वास्थ्य में योगदान बताया ओर कहा की की इन दवाओ का गुणवत्तापूर्ण होना बहुत जरूरी है और नियमित रूप से इनकी जांच करवाएं जाती है ये दवाएं गरीब लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती हैं, जिससे इलाज का खर्च कम होता है और ज़रूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचती हैं। साथ औषधि निरीक्षक बागेश्वर ने बताया की सरकारी एवं गैर सरकारी सभी औषधि वितरण केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे एवं कफ सिरप का विक्रय केवल योग्य चिकित्सक के पर्चे पर ही हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय भाषाएं, संस्कृति और लोक परंपराएं; पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह
Ad
Share on whatsapp