logo

मजबे गांव में 18 दिनो से पेयजल संकट,ग्रामीणों ने जल्द जल संकट से निजात दिलाने की मांग की

खबर शेयर करें -

मजबे गांव में 18 दिनों से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से 15 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जल निगम को ज्ञापन देकर जल्द जल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।

मजबे गांव के लिए खितौली गधेरे से पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। पेयजल निगम के अधीन योजना की लाइन में खराबी आने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दीप चंद्र जोशी ने बताया कि करीब दो महीने पहले लाइन भारी मलबा आने से टूट गई थी। करीब 20 दिन के बाद आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन एक बार फिर से पाइप लाइन जाम होने के कारण गांव में पानी की आूपर्ति ठप हो गई है। नल में पानी नहीं आने के कारण लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। गांव में अधिकांश बुजुर्ग होने से पानी लाने में अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp